समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। देव को समर्पित रविवार का दिन हिन्दू भक्तों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, कुंडली के दोष से छुटकारा पाने के लिए भी रविवार के दिन खास उपाय किए जाते हैं। इसके अलावा मान्यता है कि, इस दिन सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए व्रत करना भी लाभकारी होता है।
आमतौर पर रविवार छुट्टी का दिन होता है। इस दिन अधिकतर लोग खरीदारी करना पसंद करते है। लेकिन ज्योतिष के मुताबिक रविवार के दिन कुछ विशेष चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। आइए जानें उन चीजों के बारे में –
- ज्योतिष के मुताबिक, रविवार के दिन लोहे का सामान खरीदना अशुभ है। क्योंकि, रविवार सूर्य देवता का दिन होता है। वहीं, लोहा शनि देव को प्रिय है। शनि देव और सूर्य के बीच 36 का आंकड़ा माना जाता है। इसलिए रविवार के दिन लोहा न खरीदें।
- कहा जाता है कि, रविवार के दिन गार्डनिंग का सामान खरीदने से बचना चाहिए। इससे घर में विराजमान माता लक्ष्मी रूठ कर घर से चली जाती हैं। जिससे धन की बड़ी हानि होती है।
- शास्त्रों के अनुसार, रविवार के दिन अगर आप लाल रंग की वस्तुएं, पर्स, गेहूं, कैंची, आदि सामान खरीद सकते हैं। ये सामान रविवार के दिन खरीदना शुभ माना गया है। मान्यता है कि रविवार के दिन इन चीजों को खरीदने से घर में बरकत रहती है।
- रविवार के दिन हार्डवेयर खरीदने से भी बचना चाहिए। कहा जाता है कि, ऐसा करने से धन की हानि होती है।
- कहते हैं कि, इस दिन फर्नीचर भी नहीं खरीदना चाहिए। इससे घर में गरीबी अपने पैर पसारने लगती है।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440