वंदे मातरम् पर कांग्रेस के रुख को लेकर सुरेश भट्ट का हमला, बोले- तुष्टिकरण की राजनीति का प्रमाण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस कार्यसमिति के फैसले पर उत्तराखंड राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनु परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस के केवल दो छंद गाने के निर्णय को तुष्टिकरण की राजनीति से जोड़ते हुए इसे देश की राष्ट्रीय भावनाओं के विपरीत बताया।

सुरेश भट्ट ने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 1937 में भी वंदे मातरम् के केवल दो छंद गाने का निर्णय लिया था और अब पार्टी उसी व्यवस्था को दोबारा आगे बढ़ा रही है। उनके मुताबिक वंदे मातरम् के 150वें वर्ष में देशभर में पूरे गीत के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का मौजूदा रुख वोट बैंक की राजनीति से प्रेरित है। भट्ट ने कहा कि वंदे मातरम् स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रभक्ति का महत्वपूर्ण प्रतीक रहा है और इसके सम्मान में अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने संघर्ष किया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के गोरापड़ाव में जुए के अड्डे पर हथियारबंद धावा, लाखों की रकम और सोने के जेवर लूटे, पुलिस ने चार टीमें लगाईं

भट्ट ने कांग्रेस के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश की ऐतिहासिक और राष्ट्रीय भावनाओं से जुड़े विषयों को राजनीतिक हितों के आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पर एक बार फिर तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। भट्ट ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रभावना से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रतीक है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440