सरकार सुप्रीम कोर्ट से वापस ले एसएलपी : धस्माना
समाचार सच, देहरादून। पिछले 23 दिनों से अपनी जायज मांगों को लेकर धरना स्थल पर आंदोलनरत उपनल कर्मचारियों के समर्थन में आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना एकता विहार स्थित धरना स्थल पर प्रातः 11 बजे से अपराहन 2 बजे तक उपवास रख धरने पे बैठे। इस अवसर पर आंदोलनकारी उपनल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि बीते चार वर्षों में राज्य की भाजापा सरकार ने उपनल में कार्यरत 22000 कर्मचारियों की सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 नवंबर में माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल ने राज्य सरकार को निर्देशित करते हुए समान काम के लिए समान वेतन, चरणबद्ध तरीके से उपनल कर्मचारियों का समायोजन व जीएसटी व सर्विस टैक्स न काटे जाने के आदेश दिए थे जिनको मानने की बजाय राज्य की बीजीपी सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गयी व माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के खिलाफ एसएलपी दायर कर दी। श्री धस्माना ने कहा कि राज्य में युवाओं के बल पर प्रचंड बहुमत में आई सरकार ने पिछले चार वर्षों में सबसे ज्यादा उपेक्षा अगर किसी की की है तो वो युवाओं की की है जिसके कारण आज राज्य 26 प्रतिशत बेरोजगारी दर पर पहुंच कर पूरे देश में पहले पायदान पर पहुंच गया है। श्री धस्माना ने कहा कि नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अगर अपनी पिछले मुख्यमंत्री की सरकार के किये पापों का पश्चताताप करना चाहते हैं तो सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की एसएलपी वापस ले कर माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेशों का पालन करें। श्री धस्माना ने कहा कि अगर राज्य की भाजापा सरकार ने उपनल कर्मियों के साथ न्याय नहीं किया तो 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस न्याय करेगी। क्रमिक अनशन पर बैठे चिन्हित आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय प्रवक्ता व कांग्रेस नेता महेश जोशी ने कहा कि राज्य निर्माण की मूल भावना रोजगार की अनदेखी की गई है पिछले चार वर्षो में रोजगार को लेकर रिक्त पदों पर कोई नियुक्ति नहीं की गई । जीवन दायनि 108 सेवा के कर्मचारी जो पिछले स्त्तरह वर्षों से राज्य की सेवा कर रहे थे उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया और कैलाश विजयवर्गीय की केम्पा कम्पनी को कम दे दिया गया जो आज बदहाल स्थिति में है। सरकार उपनल कर्मचारियों का लगातार शोषण कर रही है और ठेका प्रथा को बढ़ावा दे रही है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रदेश वासियों जो कोराना के दौरान नौकरी खो चुके उनके कल्याण को सरकार की कोई नीति नहीं है। श्री धस्माना के साथ अनशन पर कांग्रेस नेता श्री ललित भद्री व श्री महेश जोशी भी बैठे। इससे पूर्व आज प्रातः धरना स्थल पहुंचने पर श्री धस्माना का उपनल कर्मचारी महासंघ के संयोजक श्री महेश भट्ट महामंत्री श्री हेमंत रावत, श्री विद्यासागर धस्माना, श्री गोदियाल ने फूलमालाएं पहना कर जोरदार स्वागत किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












