पत्नी पर अवैध संबंधों का शक बना मौत की वजहः हल्द्वानी में पति ने पत्थर से सिर कुचलकर की निर्मम हत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने पत्नी पर अवैध संबंधों के शक में उसका सिर पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस खौफनाक घटना से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है।

घटना बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के 13 बीघा, पानी की टंकी के पास की है, जहां आरोपी पति इंतजार अपनी 35 वर्षीय पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि आरोपी को काफी समय से पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। गुरुवार की दोपहर विवाद इतना बढ़ गया कि इंतजार ने आवेश में आकर घर के बाहर रखा पत्थर उठाया और पत्नी के सिर पर कई बार वार कर दिया।

पत्थर के लगातार वार से महिला जमीन पर गिर गई, लेकिन आरोपी नहीं रुका और उसने बेरहमी से हमला जारी रखा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आरोपी को पकड़ा। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें -   करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को राहत, उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पाया कि महिला के सिर की हड्डियां कई जगह से टूट चुकी थीं। हालत नाजुक होने पर उसे एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में रेल हादसे में नर हाथी की मौत, बाघ एक्सप्रेस दो घंटे तक खड़ी रही

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला घरेलू विवाद और अवैध संबंधों के शक से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस अब घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से तनाव चल रहा था। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह विवाद इतना भयानक रूप ले लेगा। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है और हर कोई इस दिल दहला देने वाली वारदात से सन्न है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440