राम चरण शरणम् ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी नयनदास कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। समाचार सच न्यूज पोर्टल ने कोरोना काल में कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य कर समाज में सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने वाले लोगों को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाने का कार्य कर रही है। इसी कड़ी में विगत दिवस समाचार सच की टीम ने लामाचौड़ स्थित पंचवटी में राम चरण शरणम् ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी नयन दास जी महाराज को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया। इस दौरान समाचार सच की टीम ने उनके द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों की की भूरि-भूरि प्रशंसा की। आपको बता दें कि कोरोना काल में कई जरूरतमदों को कच्चा राशन के साथ-साथ आर्थिक मदद भी की है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से समाचार सच के सम्पादक अजय चौहान, उत्तराखण्ड प्रभारी फरहत रऊफ, सह सम्पादक नीरू भल्ला, सहयोगी सम्पादक सुशील शर्मा व संवाददाता रोहित यादव मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 22 जुलाई 2026, बुधवारI जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440