मिठाई की दुकान के कर्मचारी की जहरीले पदार्थ पीने से हुई मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर की एक मिठाई की दुकान में काम करने वाले युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार के लिए एसटीएच ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से पहाड़पानी निवासी रोहित कुमार पुत्र सुंदर लाल यहां कालाढूंगी चौराहा स्थित एक मिठाई की दुकान में काम करता था और दुकान के पीछे ही गोदाम में तीन अन्य युवकों के साथ रहता था। बताया जाता है कि बीती देर शाम वह अपने कमरे में पहुंचा और जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। कुछ देर बाद जब उसके साथ रहने वाले युवक वहां पहुंचे तो उसके मुंह से झाग निकलता देख उनमें हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी सूचना दुकानस्वामी को दी। आनन-फानन में दुकानस्वामी भी वहां पहुंच गया और उसे उपचार के लिए बेस चिकित्सालय लेकर गये। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार बाद उसे डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाने की सलाह दी। युवक को एसटीएच ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस बावत जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व, जानें 29 जुलाई 2026 का शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440