बेटे को टक्कर मारने वाले बाईक सवार के खिलाफ दी तहरीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सड़क पर खड़े व्यक्ति को टक्कर मारने वाले बाईक सवार के खिलाफ परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंप उचित कार्यवाही की मांग की है। दुर्गा कालोनी केसरवानी काम्पलेक्स बरेली रोड हल्द्वानी निवासी हरीश चंद्र पुत्र स्व. मुंशी राम ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसका बेटा बीती 26 जून को बरेली रोड पर सड़क किनारे खड़ा था, तभी बाईक संख्या यूके04एडी-6125 ने तेज गति से आते हुए सड़क किनारे खड़े उनके पुत्र को टक्कर मार दी जिससे उनका पुत्र रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत अभी भी ठीक नहीं बताई जा रही है। पीड़ित पिता ने आरोपी बाईक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   काशीपुर में युवती की गोली लगने से मौत का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; छीनाझपटी में चली गोली, फिर मिटाए गए सबूत!
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440