आर्थिक तंगी से जूझ रहे टेलर मास्टर ने फांसी लगा की आत्महत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक टेलर मास्टर ने फांसी के फंदे में झूल कर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि टेलर मास्टर ने अपने किराये के मकान पर फांसी का फंदा लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से उत्तर प्रदेश निवासी 52 वर्षीय ब्रजेश कुमार यहां मल्ली बमौरी मुखानी में किराए के मकान में रहता था। बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर उसने कमरे में लगे पंखे के कुंडे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। जब उसका पड़ोसी किराएदार की नजर जब उसके कमरे में पड़ी तो उसके होश उड़ गये, उसने ब्रजेश का शव फंदे में झूलता देखा। उसने आस-पास के लोगों के साथ ही पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पूछताछ में प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी से जूझना सामने आ रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना की सूचना मृतक के परिवारजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440