-सांसद भट्ट ने की लाकडाउन के पालन की अपील
-विनीत के संयोजन में बंट रहा है 20 वार्डों में जरूरतमंदों को मोदी टिफिन
समाचार सच, हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने शुक्रवार को हिन्दू धर्मशाला में मोदी रसोई का निरीक्षण कर कार्यकर्ताओं को नेक कार्य में जुटने के लिये उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहां की आज पूरा विश्व कोरोना की महामारी के दौर से गुजर रहा हैं और विकसित देश भी परेशान हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा हैं। प्रधानमंत्री की अपील का व्यापक असर हुआ है और काफी हद तक नियंत्रण हुआ है। उन्होंने आम जनता से सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की और आवश्यक होने पर ही घरों से निकलने का आहवान किया।
इधर भाजपा नगर हल्द्वानी सत्ताइसवें दिन भी अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के संयोजन में 861 मोदी टिफिन (दाल-चावल) का 20 वार्डों में वितरण किया गया। साथ ही भाजपा नगर हल्द्वानी द्वारा गरीब परिवारों को 2 मोदी राशन किट वितरण की गयी।
शुक्रवार को सेवा में जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कपूर डब्बू, भवानी शंकर नीरज, कन्हैया जायसवाल, प्रताप रैक्वाल, मधुकर श्रोत्रिय, जितेन्द्र मेहता, संजय दुम्का, कनिष्क ढींगरा, कपिल अग्रहरि, विजय साहू, अमिता अग्रवाल, भुवन भट्ट, शिव नाथ गोस्वामी, मनीष पाल, आशा शुक्ला, प्रतिभा जोशी, बब्लू पाल, देवेश अग्रवाल, महेंद्र कश्यप, अतुल जायसवाल, रेनू टंडन, नन्हें कश्यप, अनुज गुप्ता, कनिष्क ढींगरा आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।
भाजपा महिला मोर्चा नगर की महामंत्री भूमिका गोयल द्वारा द्वारा अपने घर में हाथ से बने 300 मास्क जरुरतमंद को वितरित करने के लिए नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल को सौंपे। यह मास्क नगर भाजपा कार्यकर्ताओं व सदस्यों द्वारा जरूरतमंद लोगों तक मास्क वितरित किए जाएंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



