धोखाधड़ी कर लाखों रूपये हड़पने वाले को पुलिस ने किया अलीगढ़ से गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने लोन के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रूपये हड़पने वाले मुख्य अभियुक्त को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे के अन्तर्गत कार्रवाई की है।

ज्ञात हो कि 17 जनवरी को नबावी रोड स्थित आनन्दपुरी फेज 2 निवासी यतेन्द्र कुमार की पत्नी देवकी बमेठा ने पुलिस को तहरीर सौंप बताया कि 04 दिसम्बर 2022 को कुछ लोगों ने लोन पास करने की नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी कर 37,60000 रू0 हड़प लिये। तहरीर में उनके द्वारा सुषमा हलदार, रामकिशन, मनोज कुमार, संजय कुमार आदि के खिलाफ धोखाधड़ी बताया। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई प्रारम्भ कर दी। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार को सौंपी। उक्त मामला का खुलासा करने के लिए उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, हे0का0 पूरन सिंह मेहरा के साथ घटना से संबन्धित बैंक अकाउंट व संदिग्धों की डिटेल भी खंगाली गयी एवं घटना में लिप्त नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में टीम का गठन कर टीमें मुम्बई, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश भेजा गया। जहां पर पुलिस को सफलता हाथ लगी उन्होंने घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी संजय कुमार उर्फ संदीप को तेरह मोड़ अकबराबाद जिला अलीगढ़ से 30 जून को गिरफ्तार किया पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया। साथ ही उसका आपराधिक इतिहास भी सम्बन्धित थाने व राज्य से प्राप्त की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का बड़ा धरना! राहुल गांधी के बयान पर जमकर बरसे भाजपा नेता
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440