देवप्रयाग के समीप कार खाई में गिरने से शिक्षक दंपती की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/टिहरी। उत्तराखण्ड के देवप्रयाग के पास कुंडाधार में मंगलवार को एक कार खाई में गिर गयी। इस हादसे में शिक्षक दंपती की मौके पर मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
थाना प्रभारी बाह बाजार देवप्रयाग संदीप लोहान के अनुसार देवप्रयाग से 10 किमी आगे पौड़ी जिले के कुंडाधार में मंगलवार सुबह एक कार लगभग दो सौ मीटर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में सवार शिक्षक दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दंपती की पहचान रविंद्र सिह (48 वर्ष) पुत्र रणजीत सिह और उनकी पत्नी सुषमा (44 वर्ष) के रूप में हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि शिक्षक दंपती पौडी गढ़वाल से देहरादून जा रहे थे। दुर्घटना के समय महिला कार चला रही थी। ग्राम प्रधान उज्याड़ी ने भी पुलिस को बताया कि महिला सुषमा कुछ दिनों से कार चलना सीख रही थी। मिली जानकारी अनुसार सुषमा पौड़ी जिला स्थित प्राथमिक विद्यालय ल्वली बड़गांव में प्रधानाध्यापिका थी, जबकि रविंद्र सिह जूनियर हाईस्कूल देहलचौरी बाड़ा में शिक्षक थे।

यह भी पढ़ें -   कलसिया पुल निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मानसून से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440