समाचार सच, हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र के सुल्तान नगरी की एक किशोरी घर से लापता को गयी है। परिजनों ने पुलिस गुमशुदगी दर्ज कराते हुए किशोरी को बरामद करने की गुहार लगाई है।
सुल्ताननगरी गौलापार निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र मोहन राम ने काठगोदाम थाने में सूचना दर्ज कराई है कि उनकी 17 वर्षीय किशोरी 5 नवंबर को बिना बताए घर से कहीं चली गई है। उसकी हर जगह ढूंढ खोज की गई लेकिन कहीं भी सुराग नहीं लगा। किशोरी के पिता ने पुलिस से उसकी बरामदगी की गुहार लगाई है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


