मालदेवता में दोस्तों के साथ घूमने आया किशोर गहरे पानी में डूबा, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मालदेवता में दोस्तों के साथ घूमने आया एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ एवं स्थानीय पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह आठ बजे अभिषेक थापा ने फोन पर सूचना दी कि नदी में एक किशोर डूब गया है। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने गहरे पानी में जाकर सर्चिंग अभियान चलाया। मृतक की पहचान रोहित पुत्र रवि रावत 16 वर्ष निवासी विश्वनाथ एंक्लेव मयूर विहार देहरादून के रूप में हुई। किशोर अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था और पानी में उतरने के दौरान उसे गहराई का अंदाजा नहीं लगा और डूबने लगा। साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में ओझल हो गया।
एसडीआरएफ की टीम में रवि चौहान, योगेश रावत, प्रवीण चौहान, सुशील कुमार, मुकेश रावत, टीकू, चालक चन्दन सिंह आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   35 हजार पौधों का लक्ष्य लेकर चल रहा हरित अभियान, बच्चों से लेकर ग्रामीणों तक बांटे जा रहे फलदार पौधे: डॉ. आशुतोष पंत
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440