हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला किशोरी का शव

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां मुखानी थाना क्षेत्र में गुरूवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका हुआ एक किशोरी का शव मिला है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है, फिलहाल पुलिस सभी ऐंगल से जांच में जुट गयी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी में आसमान से टूटी आफत! एक ही वज्रपात में 200 से ज्यादा भेड़-बकरियां मरीं, 100 से अधिक अब भी लापता

प्राप्त जानकारी के अनुसार सैनिक कॉलोनी आरटीओ रोड निवासी गोपाल सिंह मनराल की 16 वर्षीया पलक मनराल गुरूवार की शाम को कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली। जिससे परिजन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को नीचे उतारा और कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। पूछताछ में परिजनों का कहना है कि शाम को पलक अपने कमरे में थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजन उसके कमरे में गए। देखा कि पलक पंखे से लटकी हुई थी।
मौके पर पहुंचे एसओ मुखानी रमेश बोहरा का कहना है कि अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग 8 जुलाई 2026: बुधाष्टमी व्रत आज, जानिए शुभ-अशुभ समय और सभी 12 राशियों का राशिफल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440