ट्रक से तेल चुराते टैम्पो चालक को दबोचा, लगायी धुनाई

खबर शेयर करें

मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस

समाचार सच, हल्द्वानी। रंगेहाथों पकड़ा गया तेल चोर मारपीट में घायल हुआ है। उसे गंभीर चोटें हैं। उसका पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है। बयान के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बता दें कि बीते दिवस ठंडी सड़क में खड़े ट्रक संख्या यूपी 02-4981 से तेल चोरी कर रहे टैम्पो संख्या यूके 04टीबी-0325 के चालक सूरज अधिकारी पुत्र पूरन सिंह अधिकारी निवासी गांव गुरना, पिथौरागढ़ को लोगों ने रंगेहाथों दबोच लिया था। उसे धुनाई लगाने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक गुरचरन सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने जब हाथ में तेज दर्द होना बताया तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके हाथ में फैक्चर के साथ ही शरीर में चोट के निशान पाये गये। इस पर चोर का बयान लिया गया। आरोपी ने बताया कि रंगेहाथों पकड़े जाने के दौरान चार लोगों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की थी। इतना ही नहीं उस पर रोटी बनाने वाले लोहे के तवे से भी हमला बोला गया था। बयान दर्ज करने के बाद इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर आरोपी तेल चोर का पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें -   एक बेटी के सिर से उठ गया पिता का साया: खाई में गिरे दंत चिकित्सक की मौत, एंबुलेंस भी रास्ते में छोड़ गई साथ

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440