भूमि निर्माण को लेकर तनातनी, प्रशासन ने लगाई निर्माण पर रोक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भूमि को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गये। इसकी सूचना पर प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को शांत कराने के बाद प्रशासन ने भूमि में निर्माण कार्य रूकवा दिया।
जानकारी के अनुसार कैनाल रोड में स्थित 22 बीघा भूमि को लेकर कमला चंद पत्नी मोहन चंद निवासी मुखानी व संजय रावत पुत्र दिवान सिंह रावत निवासी तिकोनिया के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इस भूमि पर संजय रावत निर्माण कार्य भी कर रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसकी सूचना पर तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने भूमि की पैमाइश की। साथ ही दोनों पक्षों से विवाद को लेकर न्यायालय में चल रही प्रक्रिया की जानकारी जुटाई। स्टे न दिखा पाने के कारण तहसीलदार ने उक्त भूमि में निर्माण कार्य पर रोक लगाने का आदेश दिया। इसके बाद दोनों पक्ष शांत हुए।

यह भी पढ़ें -   गूथें आटे पर उंगलियों के निशान बनाने का क्या मतलब होता है, आइए जानते हैं आखिर इसके पीछे का पूरा राज क्या है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440