हल्द्वानी में वाहन चोरों का आंतक, घर के बाहर से उड़ाई स्कूटी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चोरों ने घर के बाहर खड़ी स्कूटी पर अज्ञात चोरों द्वारा हाथ साफ कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में हिम्मतपुर तल्ला निवासी दीपा पत्नी दिनेश सिंह बर्गली ने कहा है कि उसने बीती 17 नवम्बर को अपनी स्कूटी संख्या यूके 04टी-8766 घर के बाहर खड़ी की थी। जब वह कुछ देर बाद घर से बाहर आई तो स्कूटी गायब देख उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। उसने स्कूटी की आस-पास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर उसे यह समझने में देर न लगी कि स्कूटी में चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। पीड़िता ने पुलिस से चोरों की गिरफ्तारी के साथ स्कूटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   पृथ्वी दिवस समारोह: 22 अप्रैल 2026

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440