महिला पर एसिड से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला पर एसिड से हमला बोलने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार बीती 3 नवम्बर को लोकिट कुमार पुत्र इन्द्रराज निवासी ढ़ोलक बस्ती ने एसिड अटैक की शिकायत दर्ज कराई। बताया कि कि बीती शाम उसके चाचा फूल चन्द्र ने उसकी मां लज्जावती को चाय पिलने के बहाने गफूरबस्ती बुलाया। वहां फूल चन्द्र ने उसकी मां पर एसिड से हमला बोल दिया। जिससे उसकी मां बुरी तरह झुलस गई। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। इस बीच पुलिस ने आरोपी को बुध बाजार, चोरगलिया रोड से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी फूलचन्द्र उर्फ फुलवा पुत्र स्व. रामहरक निवासी भवानी गंज चौराहा रामनगर ने बताया कि उसने कुछ समय पूर्व लज्जावती से अपनी पुत्री के इलाज के लिए कुछ पैसे मांगे थे, जिसे उसके द्वारा नहीं दिया गया। इसके चलते वह लज्जावती से रंजिश रखने लगा और उस पर एसिड से हमला बोल दिया। पुलिस ने आरोपी को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बनभूलपुरा एसओ प्रमोद पाठक, एसआई कुसुम रावत, धीरज गोस्वामी, कमल पन्त शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 22 जुलाई 2026, बुधवारI जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440