समाचार सच, देहरादून। पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को अखबारों, सोशल मीडिया व हेल्प लाइनों नम्बरों के जरिए समय – समय पर साइबर ठगों से बचने के लिए चेताया जाता है लेकिन उसके बावजूद भी लोग इस साइबर ठगों के झांसे में आते ही नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देहरादून में नजर आया जहां मकान बेचने के झांसे में लेकर एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने ठगी का शिकार बना लिया। नेहरू कॉलोनी निवासी दीपांकर दुग्गल का एक मकान श्यामपुर प्रेमनगर में है। जिसे बेचने के लिए उन्होंने ऑनलाइन पोस्ट डाली हुई थी। उनके पास एक नवंबर को अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम दीपक पंवार बताया। खुद को सेना में बताते हुए कहा कि वह लद्दाक से बात कर रहा है। कहा कि उसका ट्रांसफर दून हुआ है। बताया कि ऑनलाइन उनका मकान देखा। उसे खरीदने के की डील कर पीड़ित के खाते में रकम भेजने का झांसा देकर उल्टे उनके खाते से रकम ट्रांसफर कर ली। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-SumitHridayesh.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-HemArya.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-WisdomSchool.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-StPaulsSchool.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Balutia-DineshPantola-1.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AnilDabbu.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-NaveenVerma-OmkarJewellers.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SonachandiJewellers.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SumitraPrasad.jpeg)
![](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2023/01/Ad-CommerceClasses.jpeg)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440