फड़-ठेला संचालकों ने नेता प्रतिपक्ष से लगाई आर्थिक संकट से उबारने की गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण के चलते जारी लॉक डाउन के बीच कारोबार बंद होने से फड़-ठेला संचालक भी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने इस संकट से उबारने और फड़-ठेलों का संचालन शुरू कराने की मांग उठाई है। इसे लेकर एक ज्ञापन नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश को सौंपा है। इसके लिए नेता प्रतिपक्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की है।

सब्जी फल फड़-ठेला व्यापारियों ने नेता प्रतिपक्ष को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि लॉक डाउन के चलते कारोबार ठप होने से उनके समक्ष भुखमरी की नौबत आ खड़ी हुई है। नगर क्षेत्र में लगभग 500 से अधिक परिवार फल-सब्जी के ठेले लगाकर छोटा रोजगार कर अपने परिवार की आजीविका चलाते हैं। लेकिन पिछले 74 दिन से पूरा कारोबार बंद होने से आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो चली है। समस्या सुनने के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने इस संबंध में कुमाऊं कमिश्नर, जिलाधिकारी नैनीताल के साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट व एसपीसिटी से दूरभाष पर वार्ता की। कहा कि लघु व्यापारियों के समक्ष उत्पन्न हुई आर्थिक परिस्थितियों के मद्देनजर इन्हें व्यापार करने की अनुमति प्रदान की जाय। साथ ही उन्होंने फल-सब्जी ठेला व्यापारियों से भी सोशल डिस्टेंसिग और गाइड लाइन का पालन करते हुए अपना कारोबार करने को कहा। समस्या से अवगत कराने वालों में प्रमोद अग्निहोत्री, मोकिन सैफी, जावेद वारसी, हरीश महेश्वरी, अजय साहू, आफताब खान, गोपाल गोस्वामी, पिंटू, जाबिर, नाजिम, इमरान आदि मौजूद रहे।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में छात्र आंदोलन उग्र! शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी पर बवाल, पुलिस से धक्का-मुक्की
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440