मूलांक 1 वाले व्यक्तियों का व्यवहार दूसरों के प्रति संतुलित होता है

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 तक प्रत्येक अंक के साथ एक-एक ग्रह को जोड़ा गया है। उस ग्रह के अनुसार संबंधित अंक वाले व्यक्ति का व्यवहार होता है। सबसे पहले हम बात करते हैं मूलांक 1 की। जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 हुआ और मूलांक 1 वाले व्यक्तियों का प्रतिनिधि ग्रह होता है सूर्य। इस अंक वाले व्यक्ति किस्मत के धनी होते हैं। इनका व्यवहार दूसरों के प्रति संतुलित होता है। इनके चेहरे पर एक अलग ही प्रकार की चमक और तेजस्विता होती है।

ये हैं खासियतें
चूंकि मूलांक 1 का संबंध सूर्य से होता है इसलिए इस अंक वाले व्यक्ति सूर्य की तरह ही हमेशा अग्रणी रहना पसंद करते हैं। इनमें बहुत अधिक क्षमताएं होती हैं और उनका पूरी तरह प्रयोग करने की कोशिश करते हैं। सूर्य का संबंध हृदय से भी होता है इसलिए इस अंक वाले जातक दिल के साफ होते हैं। किसी का बुरा नहीं चाहते, लेकिन जो इनके साथ बुरा करता है उसके साथ ये भी बुरे बन जाते हैं। कार्य व्यवसाय की बात करें तो मूलांक 1 वाले जातक सरकारी नौकरियों में उच्च पदों तक पहुंचते हैं। अपने कर्म के प्रभाव से देश का उच्च पद हासिल करते हैं। इनकी ख्याति चारों ओर फैलती है।

यह भी पढ़ें -   17 जून 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

ये हैं कमजोरियां
मूलांक 1 वाले जातकों की कुछ कमजोरियां भी होती हैं। इनमें नेतृत्व करने का स्वाभाविक गुण होता है और यदि कोई व्यक्ति इनके अनुरूप नहीं चलता है तो ये भड़क जाते हैं। आसानी से इनका गुस्सा नियंत्रित नहीं होता है। मूडी किस्म के भी होते हैं। अच्छे हैं तब हर किसी के लिए अच्छे हैं, लेकिन बिगड़ने पर इन्हें संभालना मुश्किल हो जाता है। हाई टेम्परामेंट के होने के कारण ये मस्तिष्क संबंधी रोगों के शिकार भी हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   पलटन बाजार के प्रतिष्ठित शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

क्या करें
मूलांक 1 वाले जातकों को वैसे तो किस्मत का साथ हमेशा मिलता है, लेकिन फिर भी इन्हें भाग्य को चमकदार बनाए रखने के लिए सूर्य साधना करना चाहिए। प्रतिदिन उगते सूर्य को अर्घ्य दें। आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। गले में तांबे के सूर्य का पेंडेंट धारण करें। अपने कार्यों में सफलता के लिए कोई भी कार्य दिन के तीन बजे से पहले शुरू करें या पूरे कर लें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440