समाचार सच, नैनीताल। भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर रविवार को फिर से आफत आ गई। सलड़ी के पास अचानक पहाड़ से भारी मलबा गिरने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई, जिससे रास्ते में वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई यात्री घंटों तक जाम में फंसे रहे।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पीडब्ल्यूडी को दी, जिसके बाद विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन भेजकर मलबा हटाने का काम शुरू किया। हालांकि, सड़क पूरी तरह खोलने में अभी वक्त लगेगा, क्योंकि मलबे के साथ बड़े-बड़े पत्थर भी मुख्य मार्ग पर आ गए हैं।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



