प्रतिनिधि मण्डल ने जानी व्यापारियों की समस्याएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस संक्रमण काल में आ रही व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण करने के द्वितीय चरण में प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के निर्देश पर जिला उद्योग व्यापार मण्डल की टीम ने लालकुंआ क्षेत्र का दौरा कर समस्याओं को व्यापारियों के माध्यम से जाना। जिला उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा मोटाहल्दू, हल्दूचौड़ व लालकुंआ नगर का दौरा कर वहां गठित इकाइयों से व्यापार में आ रही समस्याओं को जानने का प्रयास किया। व्यापारियों ने लालकुंआ में बाईपास मार्ग को अतिशीघ्र चालू करने की मांग को प्रमुखता से उनके सामने रखा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा बाजार क्षेत्र से हाइवे निकाला गया तो लालकुंआ के बाजार का पूरा अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा। जिसके लिए लालकुंआ बाईपास का निर्माण होना अति ही आवश्यक है। वहीं ही हल्दूचौड़ के व्यापारियों ने भी अपनी समस्याएं उनके सामने रखी और कहा कि बाजार का समय सायं 7 बजे से हटाकर रात्रि 9 बजे तक करने तथा 7 बजते ही पुलिस द्वारा व्यापारियों का चालान काटने को भी गलत बताया। वहीं मोटाहल्दू क्षेत्र के व्यापारियों का कहना था कि यहां पर अधिकतर व्यापारी होटल व्यवसाय से जुड़े हैं जिनका कार्य दोपहर और रात्रि के समय ही चलता है।

इस दृष्टिकोण को देखते हुए बाजार खोलने का समय 9 बजे तक होना चाहिए व कोरोना काल में बिजली, पानी के बिलों को माफ करने व बैंक की किश्तों के ब्याज को पूर्ण रूप से माफ करने के लिए भी सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। प्रतिनिधि मण्डल में जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, प्रदेश मंत्री रूपेन्द्र नागर, प्रदेश संगठन मंत्री नवीन पाण्डे सन्नू, जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पाण्डे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र बोरा, उपाध्यक्ष लाला जायसवाल, संगठन मंत्री सुभाष कश्यप व सलाहकार नीरज मिनोचा के साथ युवा जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल दीपू मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   गांधी-शास्त्री जयंती पर युवाओं ने पेश की मिसाल, 31 सदस्यों ने रक्तदान कर दिया जीवन बचाने का संदेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440