जिला बार एसोसिएशन ने कोर्ट व विभिन्न दफ्तरों को सुनियोजित तरीके से साजिश के तहत तराई व अन्य स्थानों पर भेजने का किया विरोध

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों व समितियो संस्थानों से जुड़े लोगों ने सोमवार को बार सभागार में एक बैठक आयोजित की। बैठक में नैनीताल से लगातार शिफ्ट हो रहे कोर्ट व विभिन्न दफ्तरों को एक सुनियोजित तरीके से साजिश के तहत धीरे धीरे तराई व अन्यत्र स्थान पर भेजे जाने पर विरोध दर्ज किया। कहा कि सरकार का फैसला पर्वतीय राज्य की अवधारणा के विरोध में है। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने एक स्वर में हाइकोर्ट सहित अन्य न्यायालयों व दफ्तरों की लड़ाई के लिये तैयार रहना का आवाह्न। सभी संगठनों ने किया कहा कि पूर्व में भी नैनीताल जिला बार ने हाइकोर्ट के लिये लंबी लड़ाई लड़ी है। वह आगे भी इसके लिये तैयार है। एसोसिएशन ने मंगलवार को मल्लीताल से निकलने वाले मार्च को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्य्क्ष नीरज साह सचिव दीपक रुबाली, संजय सुयाल, तरुण चंद्रा, उमेश कांडपाल, शिवांशु जोशी, मनीष कांडपाल, राजेश त्रिपाठी, किरन आर्य, व्यापार मंडल अध्य्क्ष मारुति नन्दन साह, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी, मनीष मोहन जोशी, राजेन्द्र कुमार पाठक, राजेश चंदोला, पंकज बिष्ट, गोपाल सिंह कपकोटी, पंकज कुलौरा, बलवंत सिंह थलाल, पंकज कुमार,कैलाश बल्यूटिया, संजय त्रिपाठी, अनिल बिष्ट, नवीन पंत, प्रकाश पांडेय, भरत भट्ट, हरीश भट्ट, यशवंत सिंह बिष्ट, अरुण बिष्ट, दयाकिशन पोखरिया, गिरीश बहुखंडी, अनिल हर्नवाल, सुभाष जोशी, कमल चिलवा, मुकेश कुमार, अर्चित गुप्ता, हेम चंद्र बोरा ,रमेश भट्ट ,शंकर चौहान, संतोष आगरी,मोहम्मद खुर्शीद, सुनील कुमार, दीपक दानु, कमलेश बिष्ट, सरिता बिष्ट, मुन्नी आर्य, जया आर्य, के अलावा मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र सिंह पाल, हाइकोर्ट बार के पूर्व अध्य्क्ष सय्यैद नदीम मून, नितिन कार्की, कुमाऊँ विश्वविद्यालय कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष दीपक बिष्ट, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष नीरज जोशी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   यूरोप में चमका हल्द्वानी का सितारा: राज सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय शूटिंग में दिखाया दम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440