शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। कपाट दोपहर डेढ़ बजे शुभ मुहूर्त में बंद किए गए। इस पावन अवसर के साक्षी बनने के लिए करीब दो हजार से ज्यादा तीर्थयात्री हेमकुंड पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जो बोले सो निहाल के जयकारे लगाए। इस साल हेमकुंड साहिब में 176015 तीर्थयात्रियों ने मत्था टेका। चमोली जनपद में मंगलवार को ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी के बाद आज बुधवार को सुबह से चटक धूप खिली हुई है। हेमकुंड साहिब के साथ ही बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भी मौसम सुहावना हो गया है। वहीं, ठंड भी बढ़ने लगी है। बदरीनाथ धाम में प्रतिदिन 10 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। 24 अक्तूबर को विजयादशमी के दिन बदरीनाथ के कपाट बंद होने की तिथि तय होगी

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट: DM का बड़ा आदेश, BDO से लेकर BLO तक सभी फील्ड कर्मी हाई अलर्ट पर, जनता के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440