अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट, जानिए दिन और तारीख…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/उत्तरकाशी। मां यमुना के धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर दिन के समय 12 बजकर 41 मिनट पर कर्क लग्न, अभिजीत मुहूर्त, कृतिका नक्षत्र में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यमुना जयंती, चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में मंदिर समिति यमनोत्री ने मां यमुना की पूजा की। पंचाग गणना के बाद आचार्यों-तीर्थपुरोहितों ने श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तथा समय तय किया। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

श्री यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने धाम के कपाट खुलने की तिथि व समय की विधिवत घोषणा की। मंदिर समिति के पूर्व सचिव कीर्तेश्वर उनियाल ने बताया कि 22 अप्रैल को मां यमुना की उत्सव डोली, उनके भाई श्री सोमेश्वर देवता के साथ खुशीमठ से सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। दिन में 12 बजकर 41 मिनट पर श्री यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले दिए जाएंगे। विदित हो कि गंगोत्री धाम के कपाट भी अक्षय तृतीया के दिन 12 बजकर 35 मिनट पर खोले जाएंगे। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर और श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चारधाम यात्रा तैयारियों को 15 अप्रैल तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पर्यटन-धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। बताया कि अब तक चारों धामों में यात्रा के लिए पंजीकरण की संख्या 6 लाख 34 हजार से अधिक पहुंच गई है। यात्रा प्रशासन संगठन के वैयक्तिक सहायक अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देश पर ऋषिकेश में चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रा से पहले आवश्यक यात्री सुविधाएं जुटाई जा रही है। कपाट खुलने की तिथि तय होने के अवसर पर शीतकालीन रावल ब्रह्मानंद उनियाल, मंदिर समिति सचिव सुरेश सेमवाल, उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल, श्री यमुनोत्री महासभा अध्यक्ष पुरूषोत्तम उनियाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के पूर्व सचिव कृतेश्वर उनियाल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

The doors of Yamunotri and Gangotri Dham will open on Akshaya Tritiya, know the day and date…

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440