हल्द्वानी में चालक ट्रक लेकर फरार, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में एक ट्रक चोरी होने की खबर सामने आ रही है। एक ट्रक मालिक ने अपने चालक पर ट्रक लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में हरिपुर सीन नंबर 2, बिठौरिया निवासी दीपांशु गैड़ा ने कहा है कि उसके ट्रक संख्या यूके05सीए-1108 को जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी चालक कमल कुमार पुत्र प्रेम चन्द्र चला रहा था। 18 जुलाई को वह रामनगर से रेता लेकर सोमेश्वर जाने की बात कहकर निकला और डीजल के लिए दस हजार के अलावा दो हजार रूपये अपना खर्चा भी ले गया। लेकिन इसके बाद उसका कुछ पता नहीं है। आरोप है कि चालक ने मोबाइल फोन भी बंद कर रखा है। पीड़ित ने पुलिस से ट्रक की बरामदगी की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   19 मार्च से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र 2026, जानिए घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और जरूरी नियम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440