बड़े भाई ने छोटे भाई को गंडासे से हमला कर उतारा मौत के घाट, खेत में बोरिंग लगाने को लेकर हुआ था विवाद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में मामूली विवाद में भाई ही भाई का दुश्मन बन गया। बात बढ़ी तो बड़े भाई ने छोटे भाई को गंडासे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हरिद्वार जिले के झबरेडा थाना क्षेत्र के सुसाडी खुर्द गाँव में खेत में बोरिंग लगाने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने गंडासे से वार कर अपने सगे छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, झबरेडा क्षेत्र के सुसाडी खुर्द गाँव में 15 अक्टूबर को खेत में बोरिंग लगाने को लेकर विवाद हुआ।

यह भी पढ़ें -   लहसुन खाने के चमत्कारिक फायदे

मृतक अंकित और उसके भाई बाबूराम के खेत अगल-बगल थे। बाबूराम अपने खेत में बोरिंग करवा रहा था, जिसका अंकित विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर बाबूराम ने गंडासे से ताबड़तोड़ वार कर अपने छोटे भाई अंकित की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -   वास्तु दोष: घर में पानी की टंकी लगवाने से पहले इसका ध्यान रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और सुख सौभाग्य में वृद्धि होती है

घटना की सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस ने कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी देवबंद रोड से की गई। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया गंडासा और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440