पूरा क्वारंटीन सेंटर ही निकला कोरोना पॉजिटिव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जब से प्रवासियों का आना शुरू हुआ है। राज्य में कोरोना संक्रमण मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक पूरा क्वारंटीन सेंटर ही कोरोना पॉजिटिव निकला है। जिले के ढालवाला में एक निजी संस्थान में क्वांरटीन हुए 32 लोग 27 मई को कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद हड़कंप मच गया।

सीएमओ डॉ. मीनू रावत ने बताया कि 27 मई को टिहरी जिले में 35 कोरोना पॉजिटिव मिले थे, जिनमे 32 लोग ढालवाला के एक निजी शिक्षण संस्थान में क्वांरटीन थे। यह सभी 22 मई को मुंबई से टिहरी पंहुचे थे। सभी को कोविड केयर सेंटर सुरसिंगधार लाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, ‘जय बदरी विशाल’ से गूंजा धाम, सीएम धामी रहे मौजूद

नई टिहरी में कोरोना महामारी के दौरान भी स्वास्थ्य विभाग अपनी जिम्मेदारियों से भागता नजर आ रहा है। विभाग न तो क्वारंटीन किए गए लोगों की नियमित जांच कर पा रहा है और न ही क्वारंटीन पीरियड पूरा होने के बाद किसी की जांच की जा रही है। स्थिति यह है कि 14 दिन का क्वारंटीन पूरा करने वालों को पीएचसी में बुलाने के बाद भी उन्हें बगैर जांच के ही स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देने की खानापूर्ति की जा रही है। थौलधार ब्लाक में बरनू के प्रधान वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में चानर लड़कों का 14 दिन का क्वारंटीन पीरियड समाप्त होने से पहले ही आशा वर्कर के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई, लेकिन दो दिन बाद भी जब कोई स्वास्थ्य कर्मी नहीं पहुंचा तो वह बगैर जांच के ही घर निकल गए। 14 दिन बाद चाह गडोलिया के विकास को भी पीएचसी नंदगांव बुलाया गया, लेकिन वहां भी स्वास्थ्य जांच किए बगैर ही प्रमाणपत्र थमा दिया गया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी-रामनगर रोड पर भीषण हादसा, बस से टकराई बाइक; युवक की मौके पर मौत

सीएमओ डॉ. मीनू रावत ने कहा कि क्वारंटीन किए गए लोगों की स्वास्थ्य जांच को कहा गया है। बावजूद टीम नहीं जा रही है, तो सभी चिकित्साधिकारियों को फिर से नियमित जांच करने के निर्देश दिए जाएंगे।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440