समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में दिपावली की रात को अग्निकांड के शिकार हुए तीन मृतकों के परिजनों को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। आपको बता दे कि दीपावली की देर रात को यहां नवाबी रोड स्थित आनंदपुरी फेज 01 वार्ड नम्बर 11 में कुमाऊं टेंट हाउस में भीषण आग में तीनों कर्मचारी की मौत हो गयी गयी थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से दिए जाने की घोषणा की है।
मृतकों में रोहित पुरी (25) निवासी मोहना गाँव नतौला धारी, कृष्णा कुमार (38) निवासी शिवनाथपुरा मालधन और रविन्द्र कुमार (27) निवासी गांधीनगर मालधन शामिल है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













