परिवार गया था पैतृक गांव, चोरों ने उठाया फायदा, घर से उड़ाये नगदी व जेवरात

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक परिवार के अपने पैतृक गांव जाने का फायदा उठा लिया। चोरों ने उनके घर के ताले तोड़ कर वहां से हजारों की नगदी व जेवरात उड़ा लिये। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में प्रगति विहार हरिपुर नायक तल्ला, हिम्मतपुर निवासी लीलाधर पन्त ने कहा है कि वह बीती 17 अक्टूबर को परिवारजनों के साथ अपने पैतृक गांव रानीखेत गया हुआ था। इसके बाद जब वह 24 अक्टूबर को वापस लौटा तो घर के ताले टूटे देख उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। जब वह घर के अंदर गया तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था और वहां से 15 हजार की नगदी, सोने के जेवरात व मोबाल फोन गायब था। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मुखानी थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -   टिहरी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर खेत में गिरा, चालक समेत महिला की मौत
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440