पिता ने लगायी पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार, बरेली निवासी युवक पर लगाया बहला-फुसला कर भागने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के रहने वाले एक पिता ने पुलिस से अपनी पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले बरेली निवासी युवक उसकी पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में ओम प्रकाश पुत्र सुखलाल निवासी जीतपुर नेगी ने कहा है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री प्रीति बीती 23 सितम्बर को अचानक घर से लापता हो गई। उसकी काफी ढूंढखोज की गई। लेकिन सुराग नहीं लगा। उसने पड़ोस में रहने वाले मूलरूप से मुडिया थाना देवरनिया जिला बरेली निवासी प्रमोद पुत्र राम प्रसाद पर पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का शक जताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   डॉ. अंकिता चांदना ने युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव पर किया मंथन, बताया स्क्रीन टाइम का संतुलन क्यों जरूरी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440