यूपी से उत्तराखंड आए युवक को बच्चियों से छेडछाड़ करना पड़ा भारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली। चमोली में युवक द्वारा लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है जिसमें यूपी से उत्तराखंड आए युवक को पहाड़ में बच्चियों से छेडछाड करना भारी पड़ा। ट्यूशन से घर आते-जाते लड़कियों को परेशान करने पर स्थानीय लोगों ने थाने में जमकर हंगामा किया। लड़कियों की शिकायत पर छेडछाड करने वाले आदिल अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जनकारी के अनुसार, गुरुवार 03 नवम्बर को एक बच्ची द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग में तहरीर दी गयी, जिसमें बच्ची द्वारा बताया गया कि उसको और उसकी 02 सहेलियों को आदिल नाम का युवक काफी दिन से ट्यूशन से घर आते जाते समय परेशान करता है। गुरुवार को भी आदिल ने इस हरकत को दोहराया। बच्ची की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में पोक्सो अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का कहर, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज बारिश का अलर्ट, प्रशासन सतर्क

मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में आदिल की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र पन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त आदिल को मेन बाजार कर्णप्रयाग से उसे गिरफ्तार किया। आदिल पुत्र सईद अहमद (उम्र 23 वर्ष), पाईबाग, थाना नजीबाबाद, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी है, जो वर्तमान में अपर मार्केट कर्णप्रयाग, जनपद चमोली में रह रहा है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया।

यह भी पढ़ें -   “धरोहर 2026: संस्कृति, कला और परंपरा का जीवंत संगम”

पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र पन्त, म0उ0नि0 सुधा बिष्ट, का0 130 ना0 पु0 विक्रम सिंह, का0 295 ना0 पु0 संजीव टांक शामिल रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440