14 हजार रूपए चुराने वाली युवती चढ़ी पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। घर में रखी अलमारी से हजारों की नगदी चुराने वाली युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है साथ ही घटना में लिप्त स्कूटी भी बरामद की। पुलिस ने युवती कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।

ज्ञात हो कि बीती 3 दिसम्बर को अमरावती कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार गंगोला ने पुलिस को बताया कि घर में रखी अलमारी से 14 हजार रूपये की नगदी गायब हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर गायब हुई रकम की सुरागकशी शुरू कर दी। गायब हुई रकम को ले जाने वाले की पहचान के लिए घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा मुखबिर तंत्र को अलर्ट किया गया। इस आधार पर पुलिस ने चोरी में संलिप्त आवास विकास निवासी युवती को गिरफ्तार किया साथ ही पुलिस ने आरोपित युवती से चोरी की गई रकम के अलावा घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की। पुलिस ने आरोपित युवती के खिलाफ कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में उपनिरीक्षक त्रिभुवन जोशी व महिला आरक्षी पूनम पंकज शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: द्वितीय मां ब्रह्मचारिणी को कौन सा फूल चढ़ाएं? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440