गोली मारकर कार का तोड़ा शीशा, शिकायत पर पुलिस कर रही है कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सड़क किनारे एक खड़ी कार का गोली मारकर शीशा तोड़ दिया हैं। कार स्वामी की शिकायत पर पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार डायल 112 के माध्यम से जीतपुर नेगी निवासी डॉ कुंदन प्रसाद ने सूचना दी कि उसकी कार संख्या यूके 05डी-1943 के गोली मारकर शीशे तोड़ दिए गए हैं। इस सूचना पर टीपीनगर चौकी में तैनात एसआई निर्मल लटवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। पुलिस को कार से एक कारतूस बुलेट सही सलामत मिली। जांच में पाया गया कि कार का शीशा पत्थर से तोड़ा गया है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से शीशा तोड़ने वाले को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नर्सिंग भर्ती विवाद ने पकड़ा तूल: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के आवास पर छात्रा के आत्महत्या प्रयास पर महिला कांग्रेस ने मचाया बवाल, कई कार्यकर्ता हिरासत में
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440