सरकार स्पष्ट करें कि मूलनिवास को कब से समाप्त कियाः काशी सिंह ऐरी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि प्रदेश के मुखिया ने दो दिन पूर्व नोटिफिकेशन जारी किया था कि मूलनिवासियों को स्थायी निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं हैं। सरकार स्पष्ट करें कि मूलनिवास को कब से समाप्त किया और स्थायी निवास कब से लागू हुआ, साथ ही मूलनिवास प्रमाण पत्र धारक को क्या लाभ व अधिकार मिलेगा और स्थायी निवास प्रमाण पत्र धारक को क्या वरियता देंगे, सरकार स्पष्ट रूप से बताये।

यह भी पढ़ें -   बॉडी को फिट और एक्टिव रखना चाहते हैं तो आज से ही रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाना शुरू कर दें

उन्होंने कहा कि उक्रांद राज्य के मुद्दों को लेकर हमेशा मुखर रहा हैं और रहेगा। भू कानून के लिए कड़े से कड़े प्रावधान व सख्त धाराओं के तहत भूमि खरीद की मांग को लेकर रोक के लिए हमेशा केंद्र से भी मांग ककरते आये हैं यही नहीं दल नें उत्तराखंड राज्य पुर्नगठन में भी शामिल करने के लिए केंद्र सरकार से मांग की थी। दल के केंद्रीय अध्यक्ष श्री पूरणसिंह कठैत नें कहा कि 24 को होने वाली मूल-निवास एवं भू कानून को लेकर को लेकर मूलनिवास एवं भू कानून महारैली को समर्थन देते हुए कल दल बल के साथ शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ें -   बॉडी को फिट और एक्टिव रखना चाहते हैं तो आज से ही रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाना शुरू कर दें
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440