transfer

शासन ने किए पीसीएस पंकज उपाध्याय समेत कई अधिकारियों के स्थानांतरण, देखे पूरी लिस्ट….

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। शासन ने अफसरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। चार आईएएस और सात पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इनमें पीसीएस पंकज उपाध्याय भी शामिल हैं।

शासन से जारी तबादला सूची के अनुसार आनंद वर्धन क़ो अपर मुख्य सचिव कार्मिक और आरके सुधांशु को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि शैलेश बगौली को सचिव गृह व कारगर का जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही सचिन कुर्वे से सचिव राजस्व की जिम्मेदारी वापस ली गई है।

यह भी पढ़ें -   कृष्णा विहार में व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

इसी तरह पीसीएस अधिकारी महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव आपदा प्रबंधन,अभिषेक त्रिपाठी को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल बनाया गया है। वहीं जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी देहरादून, चंद्र सिंह इमलाल को अपर आयुक्त गन्ना काशीपुर का पदभार दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   25 जून 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इसके साथ ही विवेक प्रकाश को अपर जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है। वहीं पीसीएस पंकज उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है। यह पखवाड़े भर के अंदर उनका दूसरा तबादला है। वहीं रविंद्र कुमार को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440