देहरादून में पुस्ता गिरने से मकान ढहा, आठ साल की बच्ची और दो महिलाओं की मौत, एक महिला थी गर्भवती

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। दून के चुक्खुवाला क्षेत्र के इंद्राकॉलोनी में मंगलवार रात मूसलाधार बारिश से पुस्ता गिरने से (सुरक्षा दीवार) एक मकान ढह गया। इस हादसे में आठ साल की एक बच्घ्ची और दो महिलाओं की मौत हो गई। इसमें एक महिला गर्भवती थी। वहीं दो लोग घायल हो गए। उन्घ्हें सेवा 108 के जरिये अस्घ्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी एक व्घ्यक्ति की मलबे में दबे होने की सूचना है। देहरादून में एक बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार की रात एक घर में सो रहे दो परिवार के 06 लोगों के लिए काल बनकर आई। जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात राजधानी के इंद्राकॉलोनी में एक घर पर पुश्ता गिरने से मकान ढह गया। सूचना पाकर देर रात ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी पहुंचे और राहत और बचाव कार्य किया गया।
चुक्खुवाला स्थित इंद्राकॉलोनी में मंगलवार रात दो बजे घर के पीछे प्लाट का पुश्ता गिरने से मकान ढह गया। हादसे में एक गर्भवती महिला, एक महिला, एक 09 साल की बच्ची की अभी तक मौत की पुष्टि हुई है। जबकि, एक युवती अभी मलबे में दबी है। दो पुरुषों में से एक रात में ड्यूटी पर चले गए थे जो सकुशल हैं और एक पुरुष और एक बच्चे को जीवित निकाला जा चुका है।दो परिवारों में से एक परिवार की महिला व उसकी बेटी की मौत हुई है, जबकि दूसरे परिवार की गर्भवती महिला की मौत हुई है। उसकी आज-कल में डिलीवरी होने वाली थी।
मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस के जवान राहत बचाव कार्य में लगे हैं। आईजी अभिनव कुमार, डीआईजी अरुण मोहन जोशी, डीएम आशीष श्रीवास्तव, एसपी सिटी श्वेता चौबे, कोतवाल एसएस नेगी समेत पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है। गर्भवती महिला की ननद जो कि उसकी देखभाल के लिए घर से आई थी मलबे में दबी है। घटना के दौरान मकान में कुल 06 लोग थे। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि उक्त पुश्ता अवैध रूप से बनाया जा रहा था। जिसके लिए कई बार मकान मालिक को कहा गया था।

यह भी पढ़ें -   भाजपा प्रकोष्ठों को मिला मिशन 2027 का मंत्र, जन-जन तक पहुंचें सरकार की उपलब्धियां: धामी

मलबे में दबे लोगों के नाम:
किरन , महिला उम्र लगभग 30 वर्ष ( मृत, गर्भवती)
सृष्टि, बच्ची उम्र लगभग 09 वर्ष (मृत)
विमला देवी महिला उम्र लगभग 37 वर्ष (मृत)
समीर चौहान पुरुष उम्र लगभग 30 वर्ष (घायल)
कृष उम्र लगभग 10 वर्ष (घायल)
एक अन्य महिला की सर्चिंग जारी है।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार की सौगातः ₹6 लाख का फ्लैट सिर्फ ₹3 लाख में, उत्तराखंड के 1872 परिवारों को मिलेगा घर, जानिए पात्रता और शर्तें
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440