chor

घर में घुसे चोर को गृहस्वामी ने दबोचकर किया पुलिस के हवाले

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। घर में घुसे चोर को गृहस्वामी ने चोरी करते हुए दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस चोर के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

गौजाजाली उत्तर निवासी मोहन सिंह बोरा पुत्र स्व. गंगा सिंह बोरा ने बताया कि बीती 19 अप्रैल को उनके पुराने घर में चोर घुसे गए हैं जिसकी सूचना उन्हें उनके दोस्त ने दी साथ ही दोस्त के साथ वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि घर के अंदर से आवाजें आ रही थी इस पर जब वह घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि एक चोर नल की टोंटियां खोल रहा था। इस पर उन्होंने चोर को दबोच लिया और इसकी सूचना बनभूलपुरा थाना पुलिस को दी साथ ही चोर के पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसका कहना था कि पूर्व में भी उनके घर में कई बार चोरी हो चुकी है। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी हैै।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अल्मोड़ा में आखिर पिंजरे में फंसा गांव की दहशत बना तेंदुआ! 8 साल के लेपर्ड का सुरक्षित रेस्क्यू
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440