भाजपा पार्षदों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पूरे 11 महीने बाद सोमवार को होने जा रही नगर निगम की बोर्ड बैठक को लेकर महापौर सुनील उनियाल गामा और भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने भाजपा पार्षदों को पहले ही अनुशासन का पाठ पढ़ा दिया। यही नहीं, बोर्ड बैठक से पहले भाजपा पार्षदों को न केवल नसीहत दी गई बल्कि महानगर अध्यक्ष ने उनके लिए व्हिप भी जारी कर दिया। पार्टी ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि यदि अनुशासनहीनता हुई तो कार्रवाई भी निश्चित होगी। भाजपा संगठन के लिए बैठक इसलिए भी जरूरी हो गई थी, क्योंकि दो दिन पहले ही विपक्षी दल कांग्रेस के पार्षदों ने एक बैठक कर बोर्ड बैठक में महापौर और सत्ताधारी भाजपा को घेरने की रणनीति बनाई थी। इस दौरान भाजपा संगठन को अपने कुछ पार्षदों की ओर से भी बैठक में हंगामे जैसी स्थिति पैदा करने की सूचना मिली तो महापौर गामा और महानगर अध्यक्ष भट्ट ने पहले ही अपने पार्षदों को बुलाकर एक तरह से चेतावनी दे डाली। महापौर और महानगर अध्यक्ष ने भाजपा पार्षदों की नब्ज टटोली व असंतुष्ट पार्षदों को शांत करने के प्रयास भी किए। बैठक में हिदायत दी गई कि बोर्ड बैठक में भाजपा के सभी पार्षद अपनी बात या शिकायत सहज तरीके से रखेंगे। केवल अपने मुद्दों पर ही बात की जाएगी। अगर कोई मुद्दे से भटकाकर बोर्ड बैठक में व्यवधान पैदा करेगा तो अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा जाएगा। महापौर ने कहा कि बोर्ड बैठक में भाजपा पार्षद अनुशासन बनाए रखें और किसी मुद्दे पर लंबी बात न खींचें। सभी पार्षदों की बात को सुना जाएगा। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि बेवजह किसी भी तरह के मुद्दे न उठाए जाएं। बैठक में सभी भाजपा पार्षद मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440