बैंक में बंधक संपत्ति को किया विक्रय, बैंक ने कराया मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

The mortgaged property was sold in the bank, the bank filed a case

समाचार सच, हल्द्वानी। बैंक में बंधक सम्पत्ति को गैर कानूनी रूप से विक्रय कर बैंक से धोखाधड़ी कर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक ने कहा है कि गोल्ज्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर के संचालक धनन्जय गिरि पुत्र जटाशंकर गिरि निवासी सुभाष नगर, हल्द्वानी ने अपनी सम्पत्ति बंधक रखकर 28 दिसम्बर 2015 को बैंक से 15 करोड़ रुपये का ऋण प्राप्त किया। बैंक के ऋण का भुगतान न करने के कारण जब बैंक ने इस संबंध में मौके पर जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि उक्त धनन्जय गिरि ने बाकी लोगों के साथ मिलकर बैंक में बंधक सम्पत्ति को धोखे से विक्रय कर दिया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा संकल्प, बोले- 2047 तक विकसित भारत बनाकर रहेंगे
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440