मुंबई से आई ट्रेन में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। हरिद्वार जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को जिस बात का डर सता रहा था आखिरकार वही हुआ और 20 मई को मुंबई से श्रमिक एक्सप्रेस से हरिद्वार आए रुद्रप्रयाग के छह लोगों में एकसाथ कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें एक छह साल का बच्चा, दो महिलाओं समेत तीन युवक शामिल हैं। सभी को पिरान कलियर से लाकर मेला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
20 मई को मुंबई से श्रमिक एक्सप्रेस से हरिद्वार पहुंचे प्रवासियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। शनिवार को इसी ट्रेन से आने वाले 55 प्रवासी एकसाथ नैनीताल में पॉजिटिव पाए गए थे।

यह भी पढ़ें -   एक अंगदान, कई जिंदगियां आबाद'… हरिद्वार से जेपी नड्डा का बड़ा संदेश, हजारों लोगों ने लिया जीवनदान का संकल्प

रविवार को भी वहां करीब 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गईं। क्योंकि, इस ट्रेन से आने वाले कुल 1607 प्रवासियों में से 479 को कलियर में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था।
इनमें रुद्रप्रयाग के 315, चमोली के 112, उत्तरकाशी के 44 और हरिद्वार के आठ लोग शामिल हैं। डर सता रहा था कि एक ट्रेन में यात्रा करने के कारण इनमें से भी कई लोगों कोरोना पॉजिटिव पाए जा सकते हैं। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि इनमें से कुछ सैंपल दून मेडिकल कॉलेज और कुछ एम्स ऋषिकेश भेजे गए थे।

यह भी पढ़ें -   कर्णप्रयाग बवाल में बड़ा मोड़: जेल से बाहर आए चारों निहंग, कोर्ट से मिली जमानत; अब सबकी नजर अगली सुनवाई पर
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440