अमृतपुर-जमरानी के डहरा मोटर मार्ग में 10 दिन के लिये भारी वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबन्धित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भीमताल ब्लॉक के अमृतपुर-जमरानी मोटर मार्ग के डहरा के समीप मोटर मार्ग पर 17 जून से 26 जून तक खनन कार्य में प्रयुक्त डंपरों एवं भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। जबकि क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों के छोटे वाहन, टैक्सी कार अनुमन्य होंगे। उक्त आदेश जारी करते हुए अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि इस मार्ग में नाली निर्माण एवं सुरक्षात्मक कार्य को सुचारू रूप से कराया जायेगा।

उन्होंने बताया कि अधिशासी अभियंता जमरानी बांध निर्माण खण्ड-2 दमुवाढुॅगा यह सुनिश्चित करेंगे के यातायात संचालित होते समय मार्ग में पुलिस विभाग के अतिरिक्त अधिशासी अभियंता जमरानी बांध निर्माण खण्ड के अधिकारी एवं कार्मिक निर्धारित परिधान में उपस्थि रहें और यात्रियों का मार्गदर्शन भी करें। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत निर्गत दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कार्य सम्पादित कराये जायें। मार्ग में रेडियम युक्त दिशा सूचक व नोटिस बोर्ड पर्याप्त संकेतक यथावश्यक स्थानों पर स्थापित किये जायें। मार्ग में कार्य करते समय समस्त सुरक्षा मानक (कार्य करने वाले मजदूरों, अभियंताओं एवं यात्रियों का भी) ध्यान रखा जाये। प्रतिबन्धित अवधि में वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग वाहनों द्वारा किया जायेगा, इस हेतु अधिशासी अभियंता वैकल्पिक मार्ग की सूचना सर्वसम्बन्धित को मार्ग में नोटिस बोर्ड एवं अन्य माध्यमों से प्रसारित करें। अधिशासी अभियंता प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रतिबन्धित अवधि के अतिरिक्त मार्ग में यातायात सुचारू रूप से संचालित हो।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   दिनेशपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप, मायके पक्ष ने पति पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440