उत्तराखण्ड में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा चार हजार पार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश में ठीक होने वाले कोरोना मरीजों की तुलना में दोगुने से अधिक संक्रमित मिले हैं। जिससे प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा चार हजार पार हो गया है। तीन दिनों में 1239 संक्रमित बढ़े हैं और 553 मरीज ठीक हुए हैं। उत्तराखंड में कोरोना काल के 152 दिनों में संक्रमित मामले 11 हजार के करीब पहुंच गए हैं। इसमें 6687 मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से बढ़े हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में रोजाना सौ से अधिक संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। संक्रमित मामलों के साथ ही प्रदेश में मृत्यु दर भी बढ़ रही है। प्रदेश में अब तक 140 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। कोरोना मरीज के संपर्क में आने वाले संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कई क्षेत्रों में कोरोना सामुदायिक संक्रमण की तरफ बढ़ रहा है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोग अब कम संक्रमित मिले हैं।
सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी का कहना हैं की प्रदेश में अभी तक कोरोना संक्रमण की सामुदायिक फैलाव की स्थिति नहीं है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण संपर्क में आने के कारण संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर को रोकने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। संक्रमण को रोकने के लिए लगातार सैंपल जांच बढ़ाई जा रही है। प्रतिदिन पांच से छह हजार सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ रही है।

यह भी पढ़ें -   26 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440