कर्णप्रयाग में NSUI का दबदबा, अध्यक्ष समेत 5 प्रमुख पदों पर जीत

खबर शेयर करें

समाचार सच, कर्णप्रयाग डेस्क।
डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में छात्रसंघ चुनाव के नतीजों में NSUI का दबदबा देखने को मिला। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष समेत पांच प्रमुख पदों पर NSUI प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि सह-सचिव पद की सीट ABVP के खाते में गई।

महाविद्यालय में कुल 1502 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 1201 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अध्यक्ष पद पर सुनील रावत विजयी
अध्यक्ष पद पर NSUI के सुनील रावत ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 76 वोटों के अंतर से पराजित किया।

उपाध्यक्ष पद पर भी NSUI का कब्जा रहा। NSUI प्रत्याशी अंकित कुमार ने 65 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
सचिव और कोषाध्यक्ष पद भी NSUI के नाम
सचिव पद पर NSUI की सलोनी ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 60 वोटों से पीछे छोड़ते हुए पद अपने नाम किया।
वहीं कोषाध्यक्ष पद पर NSUI की हिमानी ने 37 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में रात के हंगामे का पुलिस ने खोला राज, तीन युवक गिरफ्तार

ABVP के खाते में सिर्फ सह-सचिव पद
चुनाव में ABVP को एकमात्र सफलता सह-सचिव पद पर मिली। ABVP प्रत्याशी निधि ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 43 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें -   गोपेश्वर पीजी कॉलेज में NSUI का दबदबा, अध्यक्ष समेत सभी प्रमुख पदों पर जीत

इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR) पद पर NSUI के विशाल विजयी रहे।
इस तरह कर्णप्रयाग महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष समेत अधिकांश प्रमुख पदों पर NSUI प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम किया, जबकि ABVP को सह-सचिव पद से संतोष करना पड़ा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440