समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में एक प्रतिष्ठित दिव्यांग बच्चों के संस्थान के संचालक पर नाबालिग बच्चों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। काठगोदाम पुलिस ने उक्त पूरे मामले की जांच के बाद आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में संस्थान की अन्य छात्राओं ने भी संचालक पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। फिलहाल शनिवार को आरोपी संचालक को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।
ऐसे खुला मामला
हल्द्वानी-काठगोदाम के गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के एक प्रतिष्ठित आवासीय संस्थान की एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने एक माह पूर्व एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा को शिकायत पत्र देते हुए संचालक 62 वर्षीय श्याम धानक निवासी दमुवाढूंगा बंदोबस्ती पर जुलाई माह में अश्लील हरकत और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। शिकायती पत्र में पीड़िता ने अन्य पीड़ित छात्राओं के नाम भी खोले थे, साथ ही छात्राओं की ओर से शोषण का विरोध करने पर उनकी जमकर पिटाई भी होती थी। इसके बाद पूरे मामले में जांच काठगोदाम पुलिस द्वारा की गई। जांच के बाद नाबालिग छात्रा के शिकायत पर मजिस्ट्रेट के सामने अन्य नाबालिग छात्राओं के बयान हुए, जहां संचालक पर छात्राओं ने कई गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद पूरे मामले में संचालक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि करीब डेढ़ माह पूर्व में एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा को उक्त एक शिकायती पत्र मिला था। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच बैठा दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाए और शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर संस्था के अन्य छात्राओं के साथ भी अश्लील हरकतें करने की कहानियां सामने आई हैं।
काठगोदाम थाना एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि आरोपी के सिर पर भी कई बड़े-बड़े लोगों का आशीर्वाद बना हुआ था। इस लिए पुलिस गंभीरता से जांच प्रक्रिया की और जो जांच में सही पाई गई, इसी कारण पूरे सबूतों के साथ आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (3) (2) डी एंड एल, 504, 354 और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता पीड़ित छात्रा का मेडिकल भी कराने के साथ ही कोर्ट में धारा 164 के बयान भी दर्ज कराए और आज शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
The operator who sexually exploited disabled minor girl students in Haldwani was sent to jail, read the shameful story of sexual exploitation..



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



