समाचार सच, हल्द्वानी। सपा प्रदेेश प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि उत्तराखंड बनाने का जो सपना मुलायम सिंह यादव ने देखा था वो तो 22 वर्ष पूर्व पूरा हो गया, लेकिन जिस उत्तराखंड राज्य की कल्पना मुलायम सिंह व यहां की जनता ने की थी, वह उत्तराखंड आज भी सपना ही बना हुआ है। उनका कहना था कि कौशिक समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही मुलायम सिंह यादव ने अपनी सरकार में ही उत्तराखण्ड राज्य बनाने का प्रस्ताव यूपी के दोनों सदनों से पास कराकर केन्द्र को भेजा था लेकिन कुछ राजनैतिक दलों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उत्तराखण्ड आन्दोलन चलाया था जिससे हमारे पहाड़ के लोगों के लोगों की जन एवं धन की हानि हुई थी। बेरोजगारी व भ्रष्टाचार में उत्तराखण्ड एक नंबर में चल रहा है सरकारें बदलती रहीं और भ्रष्टाचार का बोलवाला बढ़ता रहा। सड़क बनाने के नाम पर करोड़ों रूपया सरकार और अफसर दोनों मिलकर लूटने का कार्य कर रहे है जबकि सड़कों की खस्ता हालत है। सरकारी अस्पतालों में डाक्टर व दवाइयों का अभाव है इन सारी समस्याओं को देखते हुए अब तो जनता भी दबी जुबान में कहने लगी है इससे तो हम यूपी में ही अच्छे थे। आज भी पहाड़ों से पलायन, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, आम जनमानस की तमाम समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। मौजूदा एवं पूर्ववती सरकारें जनहित की जगह जनता का दोहन करने में लगी हैं। विकास के नाम पर भी प्रदेश पिछड़ता जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













