हरीश रावत जिन सुझावों को रख रहे हैं, वे उनके निजी विचार : प्रीतम

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि 2022 के चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा रखना है या नहीं, यह पार्टी हाईकमान तय करेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कुंभ कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में प्रीतम सिंह ने पार्टी में किसी भी गुटबाजी से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जिन सुझावों को रख रहे हैं, वे उनके निजी विचार हैं। पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन में विधायक, मंत्री भ्रष्टाचार पर सवाल उठा रहे हैं। भाजपा को कांग्रेस पर टिप्पणी से पहले अपना घर देखना चाहिए। उन्होंने टिप्पणी की कि ‘जिनके घर शीशे को होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं उछाला करते।’ प्रीतम सिंह ने कुंभ मेला तैयारी को लेकर हाईकोर्ट की फटकार को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि करोड़ों व्यक्तियों की श्रद्धा से जुड़े कुंभ पर्व की तैयारी को लेकर सरकार असफल साबित हुई है। महाकुंभ में हुए भ्रष्टाचार पर केंद्रीय मंत्री सवाल उठा चुके हैं।
प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल की नाकामी और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस चार्जशीट तैयार करेगी। इसके लिए 13 सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री नवप्रभात हैं। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि चार्जशीट में सरकार की चार साल के कार्यकाल में नाकामी का विस्तृत ब्योरा दर्ज किया जाएगा। इसे जनता के सामने रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी सांगठनिक जिलों व विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें -   कांग्रेस की रैली से लौट रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख की सड़क हादसे में मौत, कांचुला पुल के पास खाई में गिरी कार

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440