उचक्के ने महिला का बैग छीन कर चलती ट्रेन से लगायी छलांग

खबर शेयर करें

The thief snatched the woman’s bag and jumped from the moving train

समाचार सच, हल्द्वानी। एक उचक्के ने महिला का बैग छीन कर चलती ट्रेन से छलांग लगाकर फरार हो गया। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर जीआरपी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुगर फैक्ट्री बाजपुरा निवासी कल्पना यादव ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसकी बहन प्रतिमा बीती 14 फरवरी को दिल्ली जाने के लिए बाजपुर से ट्रेन में सवार हुई। अभी गाड़ी स्टेशन से चली ही थी कि कुछ ही दूरी पर एक उचक्के ने उसका बैग उठाकर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी और फरार हो गए। बैग में कान के झु्मके, नथ के अलावा करीब 12 हजार रूपये की नगदी बताई गई है। पीड़िता ने पुलिस से उचक्कों की गिरफ्तारी की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में येलो चेतावनी, 30 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440