मकान से सरिया चुराकर भाग रहे चोर को पकड़ किये पुलिस के हवाले

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मकान से सरिया चोरी कर भाग रहे चोर को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के सुपुर्द किया।

पुलिस के अनुसार प्रगति विहार, गली नंबर 8 नवाबी रोड निवासी अमन कुड़ाई पुत्र श्याम चन्द्र कुड़ाई द्वारा पुलिस को निर्माणधीन मकान से सरिया चुराकर भाग रहे चोर को पुलिस के हवाले करते हुए उसके खिलाफ तहरीर सौंप बताया कि लालडांठ रोड में उनका निर्माणाधीन मकान है। बीते दिवस एक चोर मकान में घुस आया और सरिया चोरी कर भागने लगा। इस बीच लोगों की नजर उस पर पड़ गई। जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया और मुखानी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ में पकड़े गए चोर ने अपना नाम अमर कश्यप उर्फ दीपू कश्यप पुत्र राकेश कश्यप निवासी शिव शक्ति विहार, लालडांठ रोड बिठौरिया नंबर 1 बताया। मकान स्वामी की तहरीर पर पुलिस चोर के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जंगल में भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला, रामनगर अस्पताल पहुंचते ही 52 वर्षीय मंजू देवी की मौत
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440